शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

विजय संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

जनआशीर्वाद यात्रा पर नहीं बन पा रही सहमति


भोपाल। भाजपा ने इस बार चुनाव के पहले निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर अब तक फैसला नहीं लिया है। इसके चलते अब संगठन विजय संकल्प अभियान निकालने की तैयारी कर रहा है। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह से यह अभियान शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अभियान की शुरूआत उज्जैन से कर सकते हैं। 

मध्यप्रदेश भाजपा में इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह के साथ कोर कमेटी के सदस्यों की हुई बैठक में भी यह फैसला नहीं हो पाया था। इस बैठक में विजय संकल्प अभियान निकालने की सहमति बनी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास पर्व मनाने हुए कई जिलों में रोड ष्शो ष्शुरू कर दिए है। अब भाजपा में विजय संकल्प अभियान चलाने की तैयारियां की जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा का विजय संकल्प अभियान अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा। इस अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन से कर सकते हैं। 22 जुलाई को भाजपा के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस पर मोहर लगाई जा सकती है। माना जा रहा है कि संगठन विजय संकल्प अभियान पांच अलग-अलग अंचलों से निकालने की तैयारी कर रहा है। इन अंचलों से शुरू किए जाने वाले इस अभियान की कमान अलग-अलग अंचल के नेताओं के हाथ होगी। हर अंचल में यह अभियान उस अंचल के कद्दावर नेता के नेतृत्व में चलाए जाने की तैयारी संगठन कर रहा है। संगठन की चल रही तैयारियों के हिसाब से यह अभियान मालवा में उज्जैन से, महाकौशल में भेड़ाघाट से, विंध्य में चित्रकूट से, ग्वालियर-चंबल में दतिया से और मध्य में नर्मदापुरम याने होशंगाबाद से शुरू किया जाएगा। 

इन नेताओं को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

भाजपा द्वारा अलग-अलग अंचल में चलाए जाने वाले विजय संकल्प अभियान की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रहलाद पटेल के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, वीरेन्द्र खटीक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  

नड्डा 22 को शाह 26 को आएंगे भोपाल

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लेकर भाजपा के बड़े नेताओं की मध्यप्रदेश में सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर है। इसके लिए संगठन में कसावट का दौर शुरू हो गया है। संगठनात्मक चल रही बैठकों के दौर में अब भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 22 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। वे प्रदेश संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 को भोपाल आएंगे। शाह का पहले 23 जुलाई का दौरा प्रस्तावित था, मगर यह स्थगित कर दिया गया है। शाह भी भोपाल में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। 

मोदी आ सकते हैं सागर 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहडोल के बाद अब सागर का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने बताया कि हालांकि अभी उनका दौरा फायनल नहीं हुआ है, लेकिन इसकी प्रारंभिक सहमति मिल गई है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री 12 या फिर 13 अगस्त को सागर का दौरा कर सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें