सोमवार, 31 जुलाई 2023

अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले की जांच कर रही मध्यप्रदेश पुलिस

गृह मंत्री ने कहा इंटरनेशनल कांस्पीरेसी का हो रहा शक

भोपाल। अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले पर सरकार को इंटरनेशनल कांस्पीरेसी का शक है। अंजू के पाकिस्तान जाने से लेकर पहुंचने तक की जांच होगी। मध्यप्रदेश की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अंजू की जिस तरह से आवभगत पाकिस्तान में हो रही उससे शक पैदा हो रहा है। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर कई संदेह पैदा हुए है। मैंने स्पेशल ब्रांच को जांच के निर्देश दिए है। टीम इसकी कड़ियां जोड़कर जांच करेगी कि कही अंजू के पाकिस्तान जाने के पीछे कोई इंटरनेशनल कांस्पीरेसी तो नहीं है। 

मिश्रा का साफ कहना है कि पाकिस्तान में अंजू को जिस तरह तोहफे दिए जा रहे हैं, उसकी जैसी आवभगत की जा रही है, उससे कई सवाल उठ रहे हैं। इसलिए गृह मंत्री ने स्पेशल ब्रांच को इंटरनेशनल कॉन्सपिरेसी से संबंधित बिंदुओं को ध्यान में रखते अंजू के मामले की जांच करने को कहा है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली अंजू थॉमस पाकिस्तान जाते ही दुनियाभर में फेमस हो गई है। उसने वहां अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन चुकी है और वहां उसने अपना नाम फातिमा रख लिया है। अंजू थामस को पाकिस्तान की मीडिया और सरकार हाथों हाथ ले रही है। उसे महंगे उपहार दिए जा रहे हैं, मकान के साथ नौकरी भी दी जा रही है। इधर मध्यप्रदेश में अंजू के मामले में स्पेशल ब्रांच को जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है। 

चुनावी स्वांग कर रहे कांग्रेस नेता

गृह मंत्री ने कांग्रेस नेताआें के शिवपूजन को लेकर कहा कि महाकाल की सवारी रोकने पर, सवारी पर थूकने पर इनके मुंह से एक शब्द नहीं फूटा। न कमलनाथ ने कुछ कहा न चचाजान ने। कमलनाथ की भक्ति पर सवाल यही उठता है, यह जो चुनावी स्वांग कर रहे हैं इसे पूरा देश समझता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें