सोमवार, 3 जुलाई 2023

महाराष्ट्र में लगभग खत्म हो गया विपक्ष : शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में घटे घटनाक्रम को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में अब विपक्ष लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि इस तरह के गठबंधन बेमेल होते हैं, वैचारिक नहीं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौहान यह बात आज सोमवार को सुबह नियमित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने एनसीपी नेता अजीत पवार के एनसीपी महाराश्ट सरकार में शामिल होने और उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। आज के वक्त में अब विपक्ष महाराष्ट्र में खत्म है। पहले शिवसेना खत्म हुई और अब एनसीपी खत्म हुई। क्योंकि देश मोदीजी के साथ खड़ा हुआ है। ऐसे में आगे क्या होता है देखते चलिए। उन्होंने कहा कि  देश तो मोदीजी के पीछे खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बाकी जगह क्या होता है यह देखना पड़ेगा। अन्य जगहों पर हो रहे गठबंधन पर चौहान ने कहा कि यह कोई महागठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग बेईमानी करने वाले, समान स्वार्थ के चलते एक साथ आ रहे हैं, ऐसे गठबंधन में कई अच्छे लोग हैं। जो देशहित में फैसला ले रहे हैं। बिहार में भी गठबंधन सरकार ‘गठबंधन’ नहीं है, ‘ठगबंधन’ है। क्योंकि इस तरह के गठबंधन बेमेल होते हैं वैचारिक नहीं होते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें