बुधवार, 26 जुलाई 2023

पांच हार्स पावर तक के पंपों के लिए बिजली मुफ्त


कांग्रेस की बड़ी घोषणा, किसानों ब्याज सहित पूरा कर्ज और बकाया बिजली बिल होगा माफ

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने आज फिर बड़ी घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश में किसानों के पांच हार्स पावर तक के पंप के लिए बिजली मुफत में मिलेगी। किसानों का ब्याज सहित पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ बकाया बिजली बिल भी माफ किया जाएगा। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए किसानों को लेकर आधा दर्जन घोशणाएं की है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब हमने सरकार बनाई थी तब घोशणा के अनुरूप् हमने प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा कह रही है कि ब्याज माफ किया है। किसानों को इससे राहत नहीं मिलेगी। वह तो कर्जदार बना रहेगा। मध्य प्रदेश का किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है। जब वह आवाज उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। मुकदमा होता है। हमने तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। इसका उद्देश्य किसान की इनपुट लागत कम करने का होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। जो हमने पहले घोषणा की थी, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम आगे भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर के सिंचाई पंप (स्थायी और अस्थायी) के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के जो पुराने बिजली बिल हैं, वह राशि माफ होगी। किसानों को 12 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली मुहैया कराएंगे। किसानों पर आंदोलन के या अन्य मामलों में जो भी आपराधिक केस बने हैं, हम उन्हें वापस लेंगे। खेती की लागत को कम किया जा सके, यह हमारा उद्देश्य है। 

कमलनाथ ने की पांच  घोषणाएं

. पांच हॉर्स पावर का बिल माफ

. बिजली का बकाया माफ

. किसानों का क़र्ज़ा माफ

 आंदोलनों के मुक़दमे होंगे माफ

 12 घंटे निरंतर मिलेगी बिजली 

सरकार ने जो कर्ज लिया उसकी कराएं जांच

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक तीन लाख तीस हज़ार करोड़ का कर्ज लिया है। मेरा प्रश्न साफ़ है जो इतना क़र्ज़ लिया है, उसका हमें हिसाब चाहिए। बहुत सारे शिलान्यास इसलिए हो रहे है। बस ठेके दे दिए जाए। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। मेरी बात और शिवराज की बात में अंतर है। ये इन्वेस्टर समिट करते है, कोई इन्वेस्टमेंट नहीं आया। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया सम्मेलन। मैंने जो किया उसमें बड़े से बड़े उद्योगपति आए थे। कमलनाथ ने कहा कि जितना कर्जा लिया सरकार ने खर्चे के लिए उसकी जांच की जाएगी। ये मध्यप्रदेश के व्यक्ति पर कर्जा है। 

नर्मदा सेना बनाने का किया वादा

कमलनाथ ने नर्मदा सेना बनाने का वादा किया है। उनका कहना है कि, जहां जहां से नर्मदा गुजरती है उन 28 जगहों पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। उन्होंने शिवराज सिंह पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि सरकार इस अवैध खनन को रोकने में नाकाम रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो इस सेना का हिस्सा बनाना चाहते है तो उनका स्वागत है. उनका कहना है कि ये सेना पूर्ण रूप से ग़ैर राजनीतिक है तो कोई भी इसमें शामिल हो सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें