शनिवार, 29 जुलाई 2023

कमलनाथ को भाजपा विधायक ने लिखी चिट्ठी

ज्ञानवापी और मथुरा में भगवान श्री कृष्ण मंदिर पर अवैध अतिक्रमण हटाने का लें संकल्प


मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा भी तेज होता जा रहा है। कांग्रेस इस बार फिर सॉफ्ट हिन्दुत्व के चेहरे को लेकर आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसे लेकर भाजपा के निशाने पर कांग्रेस नेता भी आते जा रहे हैं। इसके चलते आज भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला ने एक पत्र पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा है। इस पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि अगर भगवान के सच्चे भक्त हो तो अभिषेक के पहले य़ूपी के काशी में ज्ञानवापी और मथुरा में भगवान श्री कृष्ण मंदिर पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए हिंदू समाज के संकल्प का समर्थन करे।

मध्यप्रदेश में भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में हिन्दुत्व को लेकर कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं कांग्रेस नेता भी हिन्दुत्व की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस साफट हिन्दुत्व की राह पर है। कांग्रेस नेता भी अवसर मिलते ही भक्ति-पूजा कर यह अहसास दिलाते हैं कि वे कोई हिन्दुत्व से दूर नहीं है। कई अवसरों पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ   नेता पूजा-पाठ करते हुए सावर्जनिक तस्वीरों के साथ ष्सोशल मीडिया में छाए रहे हैं, जिसे लेकर भाजपा उन्हें घेरती नजर आ रही है। भाजपा भी अवसर मिलता है और कांग्रेस को हिन्दुत्व को लेकर घेरने से नहीं चूकती है। अब हाल ही में भाजपा के इंदौर क्रमांक दो विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने रविवार को इंदौर में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंच रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। यह पत्र काफी चर्चा में आया है। मेंदोला ने कांग्रेस के नेताओं को रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने पर उनकी कथित भक्ति और ढोंग पर निशाना साधा है।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने आ रहे पीसीसी चीफ कमलनाथ की भक्ति भाजपा विधायक ने निशाना साधा है। विधायक रमेश मेंदोला ने मामले को लेकर कमलनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि कमलनाथ जी मैं बहुत विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि भगवान शिव भोले मन के है वो छल कपट सहन नहीं करते इसीलिए उनका एक नाम भोलेनाथ है।महोदय इसलिए आपसे आग्रह है कि आप अभिषेक के पहले काशी में ज्ञानवापी परिसर और मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपने के सनातन संकल्प को समर्थन देने की घोषणा करे और इसके बाद ही अभिषेक करें। मेंदोला ने लिखा कि भक्ति का ढोंग किया तो उग्र बनकर गांधी की कांग्रेस के विसर्जन की अंतिम इच्छा पूर्ण कर देंगे भगवान भोलेनाथ। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कल रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल होंगे।

हिन्दुत्व कार्ड पर जोर दे रहे दल

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा हिन्दुत्व कार्ड खेला जा रहा है। भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, उज्जैन में महाकाल लोक, औंकारेश्वर में शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना के अलावा मंदिरों के जिर्णोद्धार को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। इन्हें मुद्दा बनाते हुए वह लगातार कार्यक्रम भी आयोजित कर रही हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं है। अवसर मिलते ही कांग्रेस भी हिन्दुत्व का राग अलापने से दूरी नहीं बना पा रही है। कांग्रेस नेता भी भाजपा को करारा जवाब देते हुए कमलनाथ को हनुमानभक्त बताने से पीछे नहीं हटते हैं। ये नेता छिंदवाड़ा में कमलनाथ द्वारा बनवाए गए बनवाई गई 108 फीट की उंची हनुमान जी की मूर्ति  का उल्लेख करते हुए उनकी छवि हनुमान भक्त के रूप में गढ़ रहे हैं। इसके अलावा अब कमलनाथ छिंदवाड़ा में बागेश्वर महाराज की कथा का आयोजन करा रहे हैं। यह कथा 5 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगी। इसकी भी भव्य तैयारियां कमलनाथ ने की है। वहीं कांग्रेस ने मंदिर, पुजारी प्रकोश्ठ का भी गठन किया है। इस प्रकोश्ठ के जरिए वह जनता के बीच पहुंच रही है। इसके अलावा धार्मिक और उत्सव प्रकोश्ठ भी गठित किया है, जो सावन माह में रूद्राभिशेक और सुंदरकांड के पाठ कराने की तैयारी कर चुका है। सावन के हर सोमवार को इस प्रकोश्ठ के जरिए शिव मंदिरों में रूद्राभिशेक किए जाने वाले हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें