रविवार, 9 जुलाई 2023

मध्यप्रदेश में आक्रामक तेवर के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा

सोशल मीडिया टीम करेगी करारा प्रहार

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आक्रामक रणनीति के तहत मैदान में उतरने का फैसला किया है। भाजपा की हाल ही में दिल्ली में हुई सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारियो की बैठक में साफ संकेत दिए गए हैं कि वार का पलटवार तीखी प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया टीम को देना है। मध्यप्रदेश भाजपा में सोशल मीडिया का प्रदेश प्रभारी गौरव भाटिया को बनाया गया है। उनके साथ प्रेम शुक्ला और गुरू प्रकाश को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली में चुनावी राज्यों के लिए बनाए गए सोशल मीडिया टीम के प्रभारियों और सह प्रभारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में हर राज्य के प्रभारियों को राज्य के हिसाब से चुनाव मैदान में उतरने और सोशल मीडिया टीम को मजबूत करते हुए करारा प्रहार करने की बात कही गई। किस तरह से उनकी टीम को काम करना है इसके टिप्स दिए गए। 2023 की चुनौतियों उससे किस तरह से निपटा जाए यह भी बताया गया। बैठक में तय किया गया कि गौरव भाटिया प्रतिदिन सह प्रभारियों प्रेम ष्शुक्ला और गुरू प्रकाश के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। इस बैठक में हर दिन के मुद्दों पर विचार होगा। किस तरह से विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम करना है, किसे केन्द्रित करते हुए प्रहार करना है। यह तय किया जाएगा। विपक्ष पर किस तरह का पलटवार करना है इसकी रणनीति भी ये तीनों मिलकर प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से बनाएंगे। 

अलग से बनेगा सेंटर

मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया के लिए अलग से सेंटर बनाने की बात कही जा रही है। भाजपा कार्यालय से दूर बैठकर सोशल मीडिया की टीम विपक्ष पर प्रहार करती रहेगी। इसके लिए महाराणा प्रताप नगर में यह सेंटर बनाने की कवायद की जा रही है। बैठक में तय हुआ कि पिछले चुनावों में देखा गया है कि मीडिया विंग अपनी कर्मठता और मुद्दों के अलावा विपक्ष पर किए जाने वाले प्रहारों के जरिए चुनाव का रूख बदलने में कामयाब रही है। इसके चलते इस बार फिर सोशल मीडिया विंग पर फोकस कर मजबूती के साथ मैदानी हमले करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया सेंटर को भी पार्टी एमपी नगर से ही मैनेज करना चाह रही है। 

देश भक्ति की अलख जगाने की तैयारी 

भाजपा चुनावी माहौल के बीच देश भक्ति की अलख जगाने की भी तैयारी कर रही है। इसके जिम्मेदारी अनुसूचित जाति मोर्चा और भाजयुमो को दी गई है। भाजयुमो तिरंगा यात्रा और चौपाल जैसे कार्यक्रम करेगी। भाजयुमो का पूरा लक्ष्य प्रदेश के युवा वर्ग रहेंगे। मोर्चा प्रदेश की सभी दो सौ तीस सीटों पर तिरंगा यात्रा निकालकर राश्टभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। ये कार्यक्रम  अगस्त महीने से शुरू हो जाएंगें। सितंबर माह में संभागीय सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। ये सम्मेलन भी राश्टभक्ति से प्रेरित ही रहेंगे। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य वरिश्ठ नेता और संगठन पदाधिकारियों को भी शामिल होने को कहा जाएगा। अनुसूचिता जाति मोर्चा इन कार्यक्रमों में शामिल होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग का करीब 16 फीसदी मतदाता हैं। 35 सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं आरक्षित सीटों के अलावा प्रदेश की 20 ऐसी सीटें हैं, जहां पर इस वर्ग के मतदाता की स्थिति परिणाम को बदलने वाली माना जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें