मंगलवार, 25 जुलाई 2023

सौदेबाजी से बनी सरकार, आजकल कर रही सौदेबाजी

कमलनाथ का भाजपा सरकार पर हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज फिर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्हेंने कहा कि सौदेबाजी से बनी सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल तक सरकार में रहे तब बहनों की याद नहीं आई, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे तब बहनों की बात नहीं की। अब चुनाव के वक्त सब याद आ रहा है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल की सरकार में जिन लोगों को बहनों की याद नहीं आई और प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में बदतर स्थिति में पहुंचता गया, वे लोग आजकल बहनों की बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब स्पष्ट घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 15 सौ रूपए प्रति माह और 5 सौ रूपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा तब अपना पाप धोने के लिए यह बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी नियत नारी सम्मान की होती है वह 18 साल तक प्रतीक्षा नहीं करते और ना सम्मान करने में मोलभाव करते हैं। शिवराज जी लाड़ली बहनों के लिए योजनाएं नहीं ला रहे, बल्कि अपने पाप धो रहे हैं। महिलाओं को उनका हक, अधिकार और सम्मान कांग्रेस पार्टी दिलाई थी।

गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमलावर है।  इस दौरान सत्ता व विपक्ष दोनों एक दूसरे पर जमकर आलोचनाएं कर रहे हैं। चुनाव को लेकर एक तरफ भाजपा की शिवराज सरकार इस विधानसभा चुनाव में इतिहास रचकर, अबकी बार दो सौ पार का नारा दिए जाने का दावा कर रही है। तो वहीं, कांग्रेस का यह दावा है कि, अब प्रदेश में शिवराज सरकार नहीं टिकेंगी, कांग्रेस की सरकार बनेगी।

चुनाव अभियान समिति की घोषणा जल्द

कांग्रेस ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव अभियान समिति गठित करने की तैयारियां चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद समिति के पदाधिकारियों के नाम तय करेंगे। हालांकि इस पर अंतिम मोहर दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि समिति में वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व मंत्रियों को भी स्थान मिल सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें