शनिवार, 29 जुलाई 2023

किसी के बहकावे में न आएं, मैहर जिला बनकर रहेगा

विधायक ने कहा राजनीति कर श्रेय लेने की मची है होड़

भोपाल। मैहर को जिला बनाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर के निवासियों से अपील की है ि क वे किसी के बहकावें में न आएं। मैंने मैहर को जिला बनाने के लिए अपने राजनीतिक कैरियर को दांव पर लगा दिया है। यह जिला बनकर रहेगा। आप किसी के बहकावें में न आएं, लोग राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में लगे हुए हैं। 

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर के लोगों से अपील की है कि मैहर को जिला बनाना जनता का मुद्दा है। हमने इसके लिए लगातार प्रयास किए और सफल भी रहे हैं। मैंने राजनीतिक बलिदान देकर पूर्व की सरकार के समय कैबिनेट में प्रस्ताव पास करवाया था। मैहर जिला बन चुका था, अब इसे मात्र मूर्तरूप देने और श्रेय लेने की होड़ मची है। लोग राजनीतिक फायदा उठाने के लिए क्षेत्र में कई तरह की बातें कह रहे हैं। आप उनके बहकावें में न आएं। किसका कितना योगदान है, मैहर को जिला बनाने में यह बात आप लोग भी जानते हैं। हमने मैहर को जिला बनाने के लिए सच्चाई से प्रयास किया, उसके लिए मैंने अपना राजनीतिक बलिदान भी दिया, तो मैहर जिला भी बनेगा और समय आने पर विंध्य प्रदेश भी बनेगा। यह सब किसी की कृपा से नहीं, बल्कि संघर्शों और बलिदान के कारण होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी के रानजीतिक श्रेय लेने की होड़ के चलते बहकावें में न आएं, मैं कहता हूं मैहर जिला बनकर रहेगा।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें