इंदौर दौरे पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करेंगे सक्रिय
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कमान पूरी तरह से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है। जुलाई माह में प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो दौरे करने के बाद अब अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में वे वैसे तो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में ष्शामिल हांगे, मगर उनका यह दौरान मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों को लेकर तय किया गया है। इस अंचल में भाजपा की कमजोर स्थिति को किस तरह से मजबूत किया जाए, इस पर वे बूथ कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के लिए मालवा-निमाड़ अंचल अहम माना जा रहा है। इस अंचल में पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति कमजोर रही थी। वैसे यह गढ़ संघ का गढ़ माना जाता है, मगर पिछले कुछ सालों से यहां पर संघ की पकड़ कमजोर होती नजर आई है, इसके चलते भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार संघ ने अपने सर्वे में एक बार फिर इस अंचल को कमजोर माना था, इसके बाद से संघ के पदाधिकारियों की सक्रियता भी यहां बढ़ी है। इसके अलावा संघ यहां पर चुनावी तैयारियों को लेकर मैदान में उतर चुका है। संघ के दिए टिप्स के बाद अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इस अंचल की चिंता हुई है। शाह ने इसके चलते 30 जुलाई को अपना कार्यक्रम भोपाल प्रवास के दौरान ही तय कर दिया था। अब भाजपा शाह के दौरे को लेकर सक्रिय हो गई है। गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश की सत्ता का फैसला मालवा-निमाड़ से ही होना है। यही कारण है कि इस अंचल की 66 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजर है। दोनों पार्टियां यहां चुनावी बाजी को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा ने शाह के जरिए एक तरह से इस अंचल में चुनावी शंखनाद करने की तैयारी की है।
ब्राह्मण वर्ग को साधने की करेंगे कवायद
अमित शाह 29 जुलाई की रात भोपाल में रुकने के बाद अगले दिन सुबह इंदौर जिले में स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली जानापाव पहुंचकर उन्हें नमन करेंगे। जानापाव से अमित शाह ब्राह्मण वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे। हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए ब्राह्मण वर्ग, पुजारियों के सम्मेलनों में उठे मुद्दों और सरकार से कुछ मामलों में असंतोष को देखते हुए अमित शाह जानापाव जाकर ब्राह्मण वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे।
चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जानापाव से लौटने के बाद इंदौर संभाग के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित चुनिंदा सौ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अमित शाह इंदौर संभाग की मौजूदा परिस्थितियों और राजनैतिक हालातों को लेकर चर्चा करेंगे। इस बैठक की फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट पूरे मालवा-निमाड़ अंचल पर केन्द्रीय होगी। इस रिपोर्ट में कमजोर और मजबूत सीटों की जानकारी होगी। इसके बाद शाह इस अंचल की 66 सीटों के लिए चुनावी रणनीति तय करेंगे।
बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
अमित शाह जानापाव से लौटन के बाद इंदौर के कनकेश्वरी गरबा मैदान में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में वे बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे साथ ही उनमें आगामी चुनाव को जोश भरेंगे। कार्यकर्ताआें को वे टिप्स देंगे कि किस तरह की रणनीति के तहत चुनाव मैदान में उतरना है। शाह के दौरे को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सक्रियता बढ़ा दी है। दोनों ही ने इंदौर में तैयारियां का जायजा लिया है और ष्शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने की कवायद तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें