मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह के प्रदेश में दौरे बढ़ गए हैं। हाल ही में ष्शाह का बीते एक पखवाड़े में तीन दौरे प्रदेश के हो चुके हैं और अब 4 अगस्त को उनका जबलपुर दौरा भी तय हो गया है। वहीं अब भाजपा के पक्ष में महौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे भी कराए जाने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द मध्यप्रदेश का दौरा करना शुरू कर देंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगस्त महीने में मध्यप्रदेश के दो बार दौरे पर आ सकते हैं। 12 अगस्त को मोदी सागर में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे ओंकारेश्वर में बन रहे आदि शंकराचार्य के एकात्मधाम के लोकार्पण के लिए आएंगे। यह कार्यक्रम भी अगस्त महीने में ही प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जून में भोपाल में निरस्त हुआ रोड शो फिर से आयोजित करने की तैयारी है। भोपाल में मेगा रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव है ताकि पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए माहौल बनाने में मदद मिल सके। हालांकि भोपाल में होने वाले रोड शो की तारीख तय नहीं हो पाई है।
वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह का अगला कार्यक्रम जबलपुर में रखा गया है। अब महाकौशल पर फोकस किया जाएगा और इसी कड़ी में अमित शाह का जबलपुर का दौरा तय हो चुका है। वे 4 अगस्त को जबलपुर संभाग के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में ष्शामिल होने आएंगे। इसके बाद उनकी एक सभा ग्वालियर में भी प्रस्तावित है जिस पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकि है। बता दें कि अमित शाह रविवार को ही मध्यप्रदेश के दौरे पर आए थे। उन्होंने इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जीत का मंत्र दिया था और संकल्प दिलाया था कि इस बार मप्र में प्रचंड जीत दर्ज करना है, इसके लिए अभी से जुट जाएं।
कांग्रेस में खड़के, राहुल का होना है दौरा
दूसरी और कांग्रेस में भी प्रियंका गांधी के दो दौरे हो चुके हैं। प्रियंका गांधी ने जबलपुर के बाद ग्वालियर में सभा की थी। इसके बाद राहुल गांधी का शहडोल जिले और कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का सागर जिले का दौरा होना बाकि है। ये दोनों नेताओं का दौरा अगस्त माह में तय था, मगर कारणवश दोनों ही का दौरा निरस्त कर दिया है। कांग्रेस नेता अब उनके दौरे की नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें