मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर निर्देश दिये कि इस वर्ष 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त करना है. इसके लिए विभाग अभी से प्रभावी कार्यवाही शुरू कर दे. प्रधानमंत्री आवास जिन लोगों के बन चुके है. उस पर आवास का नाम, प्रधानमंत्री के फोटो के साथ ही आवास में रहने से पूर्व गृह प्रवेश का काम भी जरूर करे. इस आवास निर्माण में दूसरी किस्त पहुचने में देरी न हो. जलाभिषेक अभियान का कार्य जल्द पूर्ण करें. शहरो मे रहने वाले ऐसे लोग जिनके पास रहने के लिए आवास एवं आवास के लिए भूमि नही है. उन लोगो की सूची बनाकर तैयार की जाये. साथ ही इसे एक कार्यक्रम का रूप देकर 26 जनवरी से 14 अप्रैल तक सम्पन्न किये जाये. शहरी क्षेत्रों में 5 लाख आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करना है. ग्रामीण आवास के अन्तर्गत जिसका नाम सूची में नही है, उनका नाम पात्रता के अधार पर शामिल किया जाये. शहरी पेयजल की समस्या को समयसीमा में पूर्ण करे. ई-रिक्शा के बारे में बताते हुये कहा गया की हर जिले में ई-रिक्शा योजना को लागु किया जाये तथा बेरोजगार युवको को उद्योग विभाग से स्वरोजगार का लोन दिला कर ई-रिक्शा एवं अन्य माध्यम से रोजगार दिया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जिन जिलों की कमजोर स्थिति है. वे इस पर विशेष ध्यान दे. दीनदयाल रसोई के अंतर्गत जहा पर समस्या है वहा प्रभारी अधिकारी एवं जिले की प्रभारी मंत्री से सम्पर्क कर ठीक करें. भावान्तर भुगतान योजना के अन्तर्गत जिन किसानों को पैसों का भुगतान नहीं हुआ है. उनका त्वरीत भुगतान किया जायेगा. कृषि विभाग रबि सिजन के लिये भावान्तर भुगतान योजना की तैयारी कर के रखे. नवीकरणीय ऊर्जा को बढावा देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में एलईडी लाईट को बढावा दिया जाये.
पीएचई विभाग अपनी नल जल योजनाओं को चुस्त एवं दूरस्त रखे. जिले के सभी अस्पताल अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं स्वास्थ्य के प्रति शिविरो का आयोजन समय-समय पर करें. महिला एवं बाल विकास विभाग ऐसे क्षेत्र जहा पर कुपोषण की समस्या है. विशेष कार्यक्रम बनाकर हल करे. शिक्षा विभाग स्कूलो में बच्चों के गणवेश बनवाने का कार्य स्वसहायता समूहों के माध्यम से कराये. बारवी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 15 जनवरी से 12वी में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाओ भविष्य बनाओ कार्यक्रम होंगे. जिसमें उन्हें योजना के बारे में बताया जायेगा कि किस तरह से 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, उनका भविष्य उज्जवल होगा. यह कार्यक्रम शासकीय एवं अशासकीय दोनो विद्यालयों में आयोजित होंगे. समाधान एक दिन के अंतर्गत 14 विभागों की 45 सेवाओं को शामिल किया जाएगा. एकात्म यात्रा के बारे में बताते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये की यात्रा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दे तथा तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी न रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें