शनिवार, 20 जनवरी 2018

24 से आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी

राजधानी के नीलम पार्क मे  23 सूत्री मांगों को लेकर दिव्यांगों को आज 34 दिन हो चुके हैं, मगर आज तक सरकार ने एक भी मांगों को नहीं माना है. तो वहीं दिव्याग भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुये है और उनका कहना है की सरकार जब तक उनकी मांगों को नही मानेगी तब तक वह धरना आंदोलन करते रहेंगे. 
आंदोलन कर रहे दिव्यांगो का कहना है की जो 23 सूत्री मांगे है उनके बारे मे लिखित आश्वासन दिया जाए तभी आंदोलन खत्म किया जायेगा वरना धरना आंदोलन जारी रहेगा. दिव्यांगों ने सरकार को चेतावनी दी है की अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नही किया तो वह 24 जनवरी से उग्र आंदोलन करेंगे और इसका असर सरकार पर सीधा पड़ेगा. 34 दिनों में दिव्यांगों ने धरना आंदोलन के साथ साथ जल सत्यागृह कर लिया, भूख हड़ताल कर ली यहां तक की आमरण अनशन भी किया और फिर पुलिस ने दिव्यांगों को धरना स्थल से जबरदस्ती उठा कर गांधी नगर जेल मे बंद कर दिया था. नगर दवाब बनते देखा तो पुलिस ने वापस नीलम पार्क छोड़ दिया औ? दिव्यांग फिर से धरने पर बैठ गये और अब वह 24 जनवरी से उग्र आंदोलन करने जा रहे है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें