शनिवार, 20 जनवरी 2018

बराबर पर हुआ फैसला, कांग्रेस ने दी भाजपा को कड़ी टक्कर

 निर्दलीय भी जीता एक स्थान पर, 9-9 अध्यक्ष पद जीते दोनों दलों ने
 मध्यप्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा को कांगे्रस ने करारी टक्कर दी. दोनों ही दलों को 9-9 सीटों पर जीत हासिल हुए. 1 स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता, जबकि एक स्थान पर मतों की गणना न्यायालय की रोक के कारण नहीं हो पाई.
मध्यप्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे जब शुरु हुई तो भाजपा नेता उत्साहित नजर आ रहे थे, मगर जैसे-जैसे मतगणना होती गई, परिणामों ने भाजपा को निराश किया. भाजपा को बीते चुनाव के जैसे परिणाम नहीं आते दिखाई दिए तो नेताओं ने मौन धारण कर दिलाया. भाजपा को इस चुनवा में अध्यक्ष पद के लिए 9 स्थानों पर विजय हासिल हुई, वहीं कांग्रेस को भी 9 अध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुए. इसके अलावा 1 अध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है. वहीं रीवा जिले की सेमरिया नगर परिषद में उच्च न्यायालय के आदेश के चलते मतों की गिनती नहीं हो सकती है. 
भाजपा के लिए ये नतीजें काफी चौंकाने वाले है. शिवराज सरकार के कार्यकाल में अमूमन चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा को इस बार कांग्रेस ने न केवल कड़ी चुनौती दी, बल्कि कुछ जगहों पर उसके अभेद किले को ढ़हा भी दिया. भाजपा के कब्जे वाली धार, मनावर, सरदारपुर, धरमपुरी, खेतिया, अंजड़ निकाय को कांग्रेस ने छीन ली. वहीं कांग्रेस के कब्जे वाली कुक्षी, डही, पीथमपुर, राजपुर और ओंकारेश्वर सीट भाजपा ने छीनी और जीत हासिल की. इस नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव और उपचुनाव में भाजपा पुराने चुनावों जैसी सफलता दोहराने में नाकाम रही है. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ के अलावा धार और बड़वानी में भी कांग्रेस को खासी सफलता मिली है.
निर्दलीय के पक्ष में जैतहरी
अनूपपुर जिले की जैतहरी नगर परिषद पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को जीत हासिल नहीं हो पाई. यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार नवरत्नी शुक्ला को जीत हासिल हुई है.
भाजपा को यहां मिली जीत
औकारेंश्वर अंतरसिंह बारे
सेंधवा बसंती बाई यादव
पलसूद रमा वास्कले
पानसेमल        मिनाक्षी लोकेश शुक्ला
राजपुर मुकेश कुशवाह
कुक्षी      मुकामसिंह किराड़े
डही      कैलाश कन्नौज
धामनोद दिनेश शर्मा
कांग्रेस उम्मीदवार जहां जीते
राघौगढ़ आरती महेन्द्र शर्मा
बड़वानी लक्ष्मण चौहान
अंजड़ संतोष शेखरचंद पाटनी
खेतिया चंदन बाई बागुल
धार        पर्वतसिंह चौहान
मनावर संगीता पाटीदार
धरमपुरी शब्बीर 
राजगढ़ भंवरसिंह बारोड़
सरदारपुर महेश भाबर
पार्षद पद के लिए कड़ी टक्कर
अध्यक्ष पद के अलावा कांग्रेस ने भाजपा को पार्षद पद के लिए भी कड़ी टक्कर दी है. कुल 352 पदों के लिए मतदान हुआ था. इनमें  भाजपा को 194, कांग्रेस को 145 और निर्दलीय को 13 स्थानों पर जीत हासिल हुई है. पार्षद पद के लिए 17 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे, जबकि 4 पार्षद पद के लिए नामांकन ही नहीं भरे गए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें