राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाका स्थित दो स्पेयर पार्ट्स की दुकान के मालिकों के खिलाफ कापीराइट एक्ट का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार स्पेयर पार्ट्स संचालक टाटा कम्पनी का माल कापी करके उन्हें महंगे दामों में बेच रहे थे. शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार मरघटिया मंदिर के पास स्थित राजधानी टेम्पो और ग्वालियर टेम्पो के मालिक मोहम्मद हनीफ और दिलीप अहिरवार के खिलाफ 63 कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टाटा कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स की कॉपी करके उन्हें ओरिजनल दामों पर बेच रहा था. आरोपियों को जमानत के आधार पर रिहा किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें