मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी, से शुरु होगा. सत्र 28 मार्च तक चलेगा. राज्यपाल सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है. 31 दिवसीय बजट सत्र में सदन की कुल 18 बैठकें होंगी. सत्र का आरंभ राज्यपाल के अभिभाषण से होगा. इस दौरान आगामी वित्तीय-वर्ष 2018-2019 का बजट प्रस्तुगत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जाएंगे. इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 21 फरवरी तक तथा अशासकीय संकल्पोंय की सूचनाएं 22 फरवरी तक प्राप्त की जाएगी, जबकि स्थगन प्रस्तावक, ध्यानाकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में दिनांक 21 फरवरी, से कार्यालयीन समय में प्राप्तव की जाएंगी. उल्ले्खनीय है कि मध्य प्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का यह सोलहवां सत्र होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें