![]() |
| इमादउद्दीन |
बोर्ड के अध्यक्ष इमादउद्दीन ने बताया है कि सब पढ़ें-सब बढ़ें और सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अधिक आयु होने, आर्थिक स्थिति सही नहीं होने अथवा परिवार के अन्य दायित्वों के कारण शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ कर स्कूल एवं मदरसों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके वयस्कों और स्कूल छोड़ने वाले सभी बच्चों, युवाओं और प्रौढ़ों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दूरस्थ,ओपन शिक्षा परीक्षाएं जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी. इससे साक्षरता का प्रतिशत बढ़ेगा एवं अधिक से अधिक लोग साक्षर होकर अपनी रूचि अनुसार आगे की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकेंगे. मदरसों को अध्ययन केन्द्र के लिए निर्धारित शर्तें पूरा करना जरूरी है. अनुदान प्राप्त मदरसों जिनके पास कम से कम 200 छात्रों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान, फर्नीचर, पीने के पानी, बालक-बालिका हेतु पृथक-पृथक शौचालय, बिजली, कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट इत्यादि की सुविधा है, वे अध्ययन केन्द्र के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे मदरसों को बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन और 5 हजार 500 रुपए का ड्राफ्ट, चालन जमा कराना होगा. बोर्ड द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा संबंधित मदरसे का निरीक्षण कर अध्ययन केन्द्र बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी. इसके बाद परीक्षा आवेदन-पत्र भरवाए जाकर इसी वर्ष परीक्षा आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं में सभी आयु, जाति, धर्म एवं वर्ग के व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे. इसके अतिरिक्त, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा हेतु भी नवीन अध्ययन केन्द्रों एवं पूर्व से पंजीकृत मदरसों के नवीनीकरण हेतु 25 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं. अधिक जानकारी के लिये मदरसा बोर्ड कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें