देवास बैंक नोट प्रेस में 90 लाख के नोटों की चोरी मामले में तीन और लोगों को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. वही दिल्ली से आयी टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. दूसरी ओर आरोपी अधिकारी मनोहर वर्मा का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि शुक्रवार को नोट वेरीफिकेशन शाखा के अधिकारी मनोहर वर्मा को 90 लाख से अधिक नोटों की चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके आफिस और घर से पुलिस ने चोरी किए गए नोट भी बरामद किए. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छुट्टी में चल रहे महाप्रबंधक एमसी बैलप्पा भी रातो रात देवास लौट आए. वही दिल्ली से आयी टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है. दिल्ली की टीम ने जांच शुरू कर दी है. वही दूसरी ओर आरोपी के साथ काम करने वाले तीन लोग सुपरवाईजर दीपक मिलन, राममणि लाहौर और हरिओम शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस आरोपी की तीन दिन की रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी ने नोट चुराए जाने की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस आरोपी से यह जानने में जुटी हुई है कि कही कुछ नोट बाजार में तो नहीं चलाए गए है. आरोपी ने उन नोटों की चोरी की थी जो मानक में खरे नहीं थे. बताया जा रहा है कि इस घटना को दिल्ली ने गम्भीरता से लिया है. सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है. दिल्ली से आयी टीम सभी बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट बनाकर देगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें