मंगलवार, 2 जनवरी 2018

निजी अस्पतालों में बंद रही ओपीडी

लोकसभा में पेश होने वाले नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में मंगलवार को मध्यप्रदेश के सभी प्राइवेट अस्पतालों ने सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ओपीडी बंद रखी. वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का मानना है कि इस बिल से सीटों के माध्यम से भ्रष्टाचार के रास्ते फिर खुलेंगे, चिकित्सा शिक्षा और महंगी हो जाएगी. कमीशन बिल में भारत के केवल 5 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे, यह गलत निर्णय है.राज्य मेडिकल काउंसिल का नियंत्रण राज्य के कॉलेजों से खत्म हो जाएगा. सारे काम दिल्ली से ही संचालित होंगे. इससे यूनिवर्सिटी व मेडिकल एजुकेशन पर सीधा असर होगा. एमवायएच का जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन भी इस विरोध प्रदर्शन में आईएमए के समर्थन में है. बिल के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सेवा बंद रखी. केवल इमरजेंसी में मरीजों को देखा गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें