सोमवार, 22 जनवरी 2018

आनंदी बेन पटेल आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

मध्यप्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल के रुप में आनंदी बेन पटेल कल मंगलवार की सुबह शपथ लेंगी. उनके शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.  मध्यप्रदेश के 27 वें राज्यपाल के तौर पर कल मंगलवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगी. वे प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल होेंगी. इसके पूर्व सरला ग्रेवाल मध्यप्रदेश की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी है.   1989 में सरला ग्रेवाल एमपी की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं.  आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा.-राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियों को आज अंतिम रुप दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें