मंगलवार, 2 जनवरी 2018

बलात्कार पीड़िता का कराया गर्भपात


राजधानी में बलात्कार पीड़िता नाबालिग का बलात्कार कराने के मामले को मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है. आयोग ने इस मामले में डीआईजी भोपाल से पूछा है कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है? मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आनंद नगर की रहने वाली नाबालिग रेप पीड़िता का गर्भपात नर्स सौम्या नायर द्वारा अवैध तरीके से अपने घर में कराने तथा गर्भपात के बाद पीड़िता को गंभीर संक्रमण हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस सिलसिले में डीआईजी भोपाल से प्रतिवेदन तलब किया है. आयोग ने डीआईजी से पूछा है कि नाबालिग बालिका का अवैध रूप से गर्भपात करने के संबंध में किन आपराधिक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. क्या दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रकरण पंजीबद्ध हो तो अनुसंधान का प्रगति प्रतिवेदन प्रेषित करें. नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध पीओसीएसओ एक्ट में क्या कार्रवाई की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें