रविवार, 21 जनवरी 2018

दो दिवसीय निमाड़ उत्सव महेश्वर के नर्मदा घाट पर

 महेश्वर के मां नर्मदा तट पर दो दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन होगा. पहले दिन 28 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निमाड़ उत्सव प्रारंभ होगा तो 29 जनवरी को कवि सम्मेलन के साथ निमाड़ उत्सव का समापन होगा. अपर कलेक्टर शीलेंद्रसिंह ने बताया कि निमाड़ उत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी. 29 जनवरी को देश के लोकप्रिय कवि शिरकत करेंगे. इनमें दिल्ली के  सुरेंद्र शर्मा, गाजियाबाद के  कुंवर बेचौन, लखनऊ के  सर्वेश अस्थाना, झांसी के सुमित मिश्रा और खरगोन के शंभूसिंह मनहर की शायरी गुंजेगी. गौरतलब है की निमाड़ उत्सव का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा पर हर वर्ष होता है लेकिन इस वर्ष आयोजन शासन प्रशासन नही कर पाया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें