भोपाल के कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी विभागीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें. उक्ताशय के निर्देश डॉ. खाड़े ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज सम्पन्न टी.एल. बैठक में दिये. बैठक में डॉ. खाड़े ने अनुसूचित एवं जनजाति के बैकलॉग पदों की जानकारी, छात्रवृति योजना, सी.एम. हेल्पलाईन, समाधान आॅनलाईन आदि के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने खाद्य अधिकारी को कहा कि शीघ्र ही गैस गोदामों की जाँच कर जानकारी उपलब्ध करायें. राजस्व अधिकारियों से विवादित प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन आदि के लम्बित प्रकरण निराकृत करने को कहा. डॉ. खाड़े ने एकात्म यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें