बिलखिरिया क्षेत्र में बाइक से फिसलकर एक महिला की मौत हो गई है. महिला बेटे के साथ बाइक से विदिशा से मंडीदीप जा रही थी. बिलखिरिया पुलिस के अनुसार संतोष तिवारी पिता विष्णु तिवारी विदिशा जिले का रहने वाला है. वह मंडीदीप स्थित एक धागा फैक्ट्री में नौकरी करता है. कुछ माह से संतोष की मां वंदना बाई बीमार थी. संतोष बाइक से अपनी मां को लेकर विदिशा से मंडीदीप जा रहा था. बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बायपास पर अचानक वंदना बाइक से नीचे गिर गर्इं. सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वंदना चक्कर आने के कारण बाइक से गिरी थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराना शुरू कर दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें