मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र में फसल बचाने के लिए खेत में फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक नर तेंदुए की मौत हो गई. वन अमले ने आरोपी खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. सिवनी दक्षिण सामान्य वनमंडल के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) टी. एस. सूलिया ने आज शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि करंट लगने से मारे गए नर तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. शुक्रवार रात करीब 11 बजे वन परिक्षेत्र कुरई में गश्त कर रहे अमले को बिजली लाइन ट्रिप होने की जानकारी मिली थी. रात में ही वन अमले ने लाइनमैन से बिजली सप्लाई बंद करवा कर इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया.
डीएफओ ने बताया कि सर्चिंग के दौरान शनिवार तड़के वन अमले को धनौली बीट के जंगल से लगे जिलेपुर गांव के खेत में मृत तेंदुआ मिला. नर तेंदुए की उम्र लगभग 5 से 6 साल है. वन अमले ने मौके से करंट फैलाने में इस्तेमाल किया गया जीआई तार, बांस की खूंटिया इत्यादि सामग्री जब्त कर ली है. सूलिया ने बताया कि आरोपी खेत मालिक राजकुमार भलावी (28) ने जंगली सुअर और हिरण से धान और तेवड़े की फसल बचाने के लिए खेत में करंट फैलाने की बात स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें