राजधानी भोपाल में एक नाबालिग को जंगल में लेकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. घटना गुनगा थाना क्षेत्र की है, जहां एक आरोपी ने अपने गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है.
पुलिस के अनुसार बीती 31 दिसंबर की रात ग्राम भेसखेड़ा निवासी जितेन्द्र अहिरवार पिता नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने गांव के एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया है. 31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे जितेन्द्र ने नाबालिग को मोबाइल देने के लिए ग्राम भेसखेड़ा स्थित जंगल के पास बुलाया था. जब नाबालिग वहां पर पहुंची, तो जितेन्द्र अहिरवार उसका मुंह दबाकर पास के जंगल के अंदर ले गया. यहां पर जितेन्द्र ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया. इस बात की जानकारी किसी अन्य को देने पर जितेन्द्र ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी थी. डरी-सहमी हालत में जब नाबालिग अपने घर पहुंची, तो परिजनों ने उससे डरे होने का कारण पूछा. जब नाबालिग ने अपने परिजनों को बलात्कार की बात बताई, तो परिजनों ने संबंधित गुनगा थाने पहुंचकर जितेन्द्र अहिरवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. जितेन्द्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें