मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह ठिठुरन का असर बना रहा, वहीं कई हिस्सों में कोहरा छाने से जन-जीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. राज्य की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ रहा, धूप खिली है, मगर ठंडी हवाएं ठिठुरन पैदा करती रही. इसके अलावा ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे जन-जीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी हवाओं का रुख पूरी तरह उत्तरी नहीं हुआ है, जिससे दिन का तापमान बढ़ा हुआ है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से राज्य में ठंड और बढ़ सकती है, वहीं आगामी 24 घंटों में रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभागों के कई स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छा सकता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें