मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में पदस्थ सीएमओ राजेश श्रीवास्तव को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों से बिना स्वीकृति अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर भावना वालिम्बे ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है. साथ ही 25 जनवरी तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं. निर्धारित तिथि तक अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी. उल्लेखनीय है कि नगरपालिका मंडीदीप सीएमओ राजेश श्रीवास्तव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग एवं श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठकों से बिना सक्षम अनुमति के स्वैच्छिक रूप से अनुपस्थित रहे, जो कि शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही को प्रदर्षित करता है. इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय मण्डीदीप में प्रथमदृष्टयां पेशन, पेंशनधारियों की आधार सीडिंग, समग्र पोर्टल में आधार सीडिंग, जनश्री बीमा योजना, पेंशनधारियों के रिजेक्ट खाता संशोधन तथा स्पर्ष पोर्टल पर नि:शक्तजनों के सत्यापन कार्य सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें