![]() |
| पी.सी. शर्मा |
जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि जनता खुद सरकार है. जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत किया जाएगा. नागरिकों ने क्षेत्र में पानी की समुचित व्यवस्था, सफाई नहीं होने और बिजली कनेक्शन काटे जाने संबंधी समस्याओं से शर्मा को अवगत करवाया. शर्मा ने नगर निगम के बिजली विभाग के खान को सभी कटे हुए बिजली कनेक्शन तत्काल जोड़े जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता से प्रति माह 100 रुपए से ज्यादा बिजली का बिल नहीं लिया जाए. शर्मा ने कहा कि बिजली का बिल आधा कर दिया गया है. उन्होंने पानी की समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम के पंवार को नल कनेक्शनों को जोड़ने और पानी समुचित मात्रा में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. शर्मा ने सफाई दरोगा पटेल को तीन दिन में वल्लभ नगर और भीम नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने को कहा है.
समस्या निराकरण के लिए केम्प लगेगा
जनसम्पर्क मंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही केम्प लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे नगर निगम आयुक्त और बिजली, पानी, सड़क और सफाई के जिम्मेदार अधिकारियों को केम्प में लेकर स्वयं आएंगे. शर्मा ने आम जनता को अपना मोबाइल नं.9425010011 नोट कराते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे उनसे सम्पर्क करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें