सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

देश के निर्माण में सभी की साझेदारी जरुरी

 29 डिजिटल रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की साझेदारी और सुझाव शामिल होना चाहिए. इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने  कार्यक्रम की आज शुरूआत की है. इस कार्यक्रम के 29 डिजिटल रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया है. आप अपने सुझाव अवश्य साझा करें.
चौहान ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय से 29 डिजिटल रथों को रवाना करते हुए यह बात कही. ये सभी रथ 29 संसदीय क्षेत्रों के लिए रवाना हुए. इस अवसर पर चौहान ने कहा कि 2014 में लोकसभा के चुनाव में नई उम्मीद और विश्वास के साथ देश की जनता ने नरेंद्र मोदी  को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश दिया था. 2014 से अब तक देश को जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है, अभूतपूर्व है, उसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है. मोदी के नेतृत्व में भारत ने दशों-दिशाओं में विकास किया है. देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है. उन्होंने कहा कि एक जमाना था कि भारत के प्रधानमंत्री की कहीं चर्चा नहीं होती थी, लेकिन आज दुनिया में कहीं चले जाएं, मोदी-मोदी के नाम से आसमान गुंजायमान हो जाता है. मोदी  ने भारत के नौजवानों को नई उम्मीद, नया विश्वास दिया. उन्होंने कहा कि आज मेक इन इंडिया के तहत युवा देश में हर चीज बनाने का काम कर रहे हैं. भारत वो देश है, जो बहुत जल्द अपने यान में अंतरिक्ष यात्री भेजेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें