शनिवार, 1 जुलाई 2023

केजरीवाल बोले एक मौका दो, मामा को भूल जाओगे


आप का प्रदेश में चुनावी शंखनाद

भोपाल। प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भी आज चुनावी ष्शंखनाद कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ग्वालियर में सभा को संबोधित कर प्रदेश में चुनावी हलचल बढ़ा दी है। केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली और पंजाब के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया है एक मौका मध्यप्रदेश के लोग भी आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखो आप सभी मामा को भूल जाओगे और उनके चेलों को भी।
अरविंद केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब मैं यहां आ रहा था किसी ने मुझसे पूछा कि कहां जा रहे हो, मैंने कहा कि मध्य प्रदेश जा रहा हूं। वो बोले वहीं जा रहे हो जहां व्यापम घोटाला हुआ था, सोचो इन नेताओं ने इन पार्टियों ने मध्य प्रदेश का नाम कितना बदनाम कर दिया। उन्होंने कहा कि एक समय दिल्ली का भी यही हाल था, यहां कांग्रेस की सरकार थी पूरे देश में दिल्ली की चर्चा होती थी कहते थे कि वह कॉमनवेल्थ गेम घोटाले वाला दिल्ली कहा जाता था। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी मुझसे नाराज हो गए हैं, बोल रहे हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। मैं हाथ जोड़कर बोलता हूं मैं बहुत छोटा हूं मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं आपको क्या तकलीफ है। जब मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं, मैंने सात फ्री की रेवड़ी दिल्ली वाले के हाथ में दे दी हैं। 24 घंटे बिजली फ्री कर दी है। पूरे दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए हैं, शिक्षा मुफ्त कर दी है आज जज, रिक्शावाला और आईएस के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ते हैं।
मैंने हर चेहरे पर ला दी मुस्कान
केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बताएं क्या आपको भी यह सात रेवड़ी चाहिए या नहीं चाहिए। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं इतनी महंगाई तो आपने चारों तरफ कर रखी है।  मैंने हर इंसान की चेहरे पर मुस्कान ला दी है, तो मैंने कौन सा पाप कर दिया है। मोदी जी अपने दोस्तों को खुले में रुपए बांट रहे हैं। मोदी जी ने 34 हजार करोड़ का लोन दे दिया और मोदी जी ने उसका सारा लोन माफ कर दिया। एक आदमी और गुजरात का जिसने बैंक से 22 हजार का लोन लिया मोदी जी ने उसका भी सारा लोन माफ कर दिया, यह खजाना लुटा दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें