शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

मध्यप्रदेश में एक और राजनीतिक दल का उदय

विंध्य जनता पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

भोपाल। विंध्य जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरु आत आज प्रदेश की राजधानी भोपाल से हुई। इसके साथ ही यह सदस्यता अभियान समूचे विंध्य क्षेत्र में हो गया। मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने करीब दो माह पहले इस पार्टी के गठन की बात कही थी। त्रिपाठी इस पार्टी के पदाधिकारी नहीं है। 

प्रदेश में एक और राजनीतिक दल का उदय हुआ है। पृथक विंध्य की मांग को लेकर आंदोलनरत रहे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने करीब दो माह पहले इस दल के गठन की बात कही थी। हालांकि वे इस पार्टी के पदाधिकारी नहीं है। विंध्य जनता पार्टी ने आज से अधिकृत रूप से अपना सदस्यता अभियान राजधानी भोपाल से शुरू किया। राजधानी के अलावा विंध्य के 30 विधानसभा क्षेत्रों में इस पार्टी का सदस्यता अभियान आज से ष्शुरू हो गया। पार्टी के सदस्यता अभियान में जो पार्टी के प्रति लोगो का रुझान दिखा। बताया जा रहा है कि पार्टी विंध्य की 43 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी है। 

गौरतलब है कि पृथक विंध्य की मांग को लेकर त्रिपाठी लंबे समय से विंध्य अंचल में संघर्शरत हैं और वे आंदोलनरत रहे हैं। विंध्य जनता पार्टी के गठन और ष्शुरू हुए सदस्यता अभियान को लेकर वे अभी इस पार्टी से जुड़े नहीं है। पार्टी गठन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई भारतीय जनता पार्टी से मेरी बगावत नहीं है। 

भाजपा के लिए झटका

विंध्य जनता पार्टी के गठन और उसके सदस्यता अभियान के ष्शुरू होने से इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि विंध्य में भाजपा को इससे बड़ा झटका लग सकता है। विंध्य अंचल में विधायक नारायण त्रिपाठी की खासी सक्रियता पृथक विंध्य आंदोलन को लेकर रही है। साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए त्रिपाठी का प्रभाव प्रदेश स्तर पर भी रहा है। इसका फायदा इस पार्टी को मिल सकता है। 


1 टिप्पणी: