राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में शापिंग काम्प्लेक्स में आज सुबह आग लग गई. आग लगने के बाद जब दमकल कर्मचारी उस पर काबू नहीं पा सके तो सेना के वाहन भी बुलाए गए. आग से 100 दुकाने खाक हो गई है.
बैरागढ़ शॉपिंग काम्प्लेक्स में आग लग गई है जिस कारण से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है. इस हादसे में 100 से ज्यादा दुकानों के तबाह हो गई. राहत कार्य के लिए सेना का वाहन भी बुलाया गया है. इस संबंध में दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन समय पर न पहुंचने के कारण काफी नुकसान हो गया है. व्यापारी दुकानों में लगी आग को खुद ही बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं, लेकिन उनके प्रयास काफी साबित नहीं हो रहे हैं. आग की घटना के बाद आस पास के इलाकों में यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ, जिस कारण से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास करती रही. आग किस कारण लगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें