बुधवार, 20 दिसंबर 2017

रिश्वत लेते पकड़ाया इंजीनियर

 सेंट्रल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की भोपाल टीम ने शुजालपुर में पदस्थ एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. इंजीनियर द्वारा यह रिश्वत एक ठेकेदार से उसके काम में अड़चन पैदा न करने के ऐवज में मांगी गई थी. उइक की सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार शुजालपुर में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी.डी. पुष्कर ने उज्जैन निवासी रेलवे ठेकेदार निजामुद्दीन देहल्वी से दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. ठेकेदार निजामुद्दीन पुष्कर को उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर नाले और रिटर्निंग वॉल का निर्माण करने का ठेका मिला था. इंजीनियर पुष्कर ने दस हजार रुपए की रिश्वत ठेकेदार कंस्ट्रक्शन कार्य में अड़चन न पैदा करने के ऐवज में मांगी थी. ठेकेदार निजामुद्दीन देहल्वी ने बीते दिनों सीबीआई भोपाल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी. सीबीआई की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीडी पुष्कर को कल मंगलवार रात दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. सीबीआई की इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें