बुधवार, 20 दिसंबर 2017

करणी सेना मार्च में करेगी आरक्षण को लेकर आंदोलन

राजपूत करणी सेना ने घोषणा की है  आरक्षण के खिलाफ मार्च में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन होगा. करणी सेना की उज्जैन में हुई बैठक में एक बार फिर करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के तेवर देखने को मिले. अब तक फिल्म पद्मवाती का विरोध करने वाली करणी सेना अब शादी समारोह और स्कूलों में होने वाले वार्षिक उत्सवो में भी घुमर गाने को भी प्रतिबंधित कर दिया.  करणी सेना के पदा अधिकारियों ने कहा की फिल्म का विरोध कर बैन लगवा दिया है लेकिन अभी कई जगह फिल्म का घुमर गीत अभी भी सुनने को मिल जाता जाता है, लेकिन अब शादी समारोह में डीजे वालों को चेतवानी देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर गाना बजाया तो डीजे में तोड़फोड़ कर दी जाएगी, साथ ही करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतवानी दी कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम में भी गाने को नहीं बजाया जाए. इसके आलावा करनी सेना ने कहा कि आने वाले मार्च 2018 में आरक्षण के खिलाफ भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें