बुधवार, 20 दिसंबर 2017

अधेड़ ने बच्ची से किया दुष्कृत्य

मध्यप्रदेश के धार जिले  55 साल के बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से दुष्कृत्य किया. इस घटना को बच्ची के बड़े  भाई और बहन ने देख लिया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.   
घटना मनावर तहसील के अंजदा गाव के बावड़ीपुरा की है. यहां एक परिवार 7 और 11 साल की लड़की और एक बड़े लड़के के साथ रहता है. लड़का और माता-पिता खेत में काम करने गए थे. दोनों बच्चियां घर पर ही थी. छोटी बहन को छोड़ कर बड़ी उसके लिए घर के पास ही किराने की दुकान में सेव परमल लेने गयी थी. बच्ची को अकेल खेलता देख कर आरोपी पदीया (55) उसके मुंह को रुमाल से बंद कर पास ही खेत में ले गया. वहां उसने उसके साथ दुष्कृत्य किया. बच्ची बेहोश हो गयी. इस कृत्य को बच्ची की बड़ी बहन और भाई ने देख लिया. आरोपी बच्चों को देखकर भाग गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने  टीम बना कर आरोपी को पकड़ने के लिए घेरबंदी की. आरोपी मनावर में पकड़ा गया. गौरतलब है कि चार दिन पहले भी एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कृत्य कर उसकी हत्या कर दी गई थी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें