बुधवार, 20 दिसंबर 2017

बैंक मैनेजर से लूटे 25 लाख

मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में बुधवार दिनदहाड़े एक बैंक मैनेजर के हाथों से 25 लाख रुपए लूट ले गए. पुलिस ने घेरबंदी कर बदमाशों को धरदबोचा.
मामला खातेगांव के स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने हुई. जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक रामकृष्ण पटेल लगभग 11.30 बजे बैंक आफ इंडिया से 25 लाख रुपए निकाल कर बैंक जा रहे थे. बैंक के बाहर खडे े एक युवक ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर भागने लगा. प्रबंधक ने शोर मचाया तो लोग और मौके पर खड़ी डायल 100 के पुलिस वाले लूटेरे के पीछे भागे. उसे आगे धरदबोचा. तब तक इस घटना की जानकारी अधिकारियों और थाने को मिल चूकी थी. पकड़ में आया युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला उसके दो साथी बिना नंबर की स्विफ्ट कार से कन्नौद की तरफ गए है. पुलिस ने जाल बिछा कर कार सहित दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनो आरोपियों से 25 लाख रुपए बरामद कर लिए है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें