कश्मीर, हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर, गिरा तापमान
कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी.
राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में अब ठंड अपना असर दिखा रही है. राजधानी में आज दिन में धूप तो निकली, मगर उसमें तेजी नहीं थी. बीते दो दिनों से इसी तरह का मौसम राजधानी में बना हुआ है. ठंड अपना असर दिखा रही है. राजधानी भोपाल में रविवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही. यहां पारा 5 डिग्री लुढ़क गया. यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा था. एक दिन पहले यहां रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया था. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों मे बर्फबारी के चलते सर्दी में इजाफा होगा. मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के कारण ठंड और बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में बादल छंट गए हैं. कश्मीर घाटी, हिमाचल की वादियों में बर्फबारी जारी है. पश्चिम से हुआ डिस्टरबेंस आगे बढ़ गया है. इस वजह से रात के तापमान में गिरावट हुई है. मौमस विभाग के अनुसार राज्य बीते 24 घंटों के दौरान मंडला में सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा होशंगाबाद संभाग में के अलावा अन्य संभागों में न्यूनतम तापमान गिरा है. इसके अलावा ग्वालियर, चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है.मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ग्वालियार, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन संभागों में ठंड अपना खासा असर दिखाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें