सोमवार, 18 दिसंबर 2017

जांच कर लौट रहे पुलिस दल पर हमला, छीनी रायफल

एक मामले की जांच कर लौट रहे पुलिस दल पर छोटे से विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दिया. जीप पर पथराव किया और सरकारी राफयल लूट ले गएं. हालाकि कुछ दूर जा कर राफयल फेंक दी. पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है.
घटना मध्यप्रदेश के महू शहर के ड्रीमलैंड चौराहे की बतायी जा रही है. सिमरोल थाने से एक टीम एसआई सीतराम रावत के साथ उनकी निजी जीप में बैठकर मनावर गई थी. रविवार रात करीब 11 बजे टीम वापस सिमरोल लौट रही थी तभी ड्रीमलैन्द चौराहे के आगे एक मोटर सायकिल वाले ने उनकी जीप को कट मार दिया. आगे जा कर पुलिस वालों ने मोटर सायकिल वालों को रोका और ठीक से चलाने को कहा. इस बात पर एसआई के साथ विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान मोटर सायकिल सवार के कुछ और साथी भी वहां पहुंच गएं. उन्होंने एसआई और अन्य पुलिस वालों के साथ हाथपाई शुरू कर दी. पुलिसवालों की गाड़ी फोड़  दी और पत्थरों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. बदमाश भागते समय एक पुलिसवाले की सरकारी इंसास रायफल लूट ले ले जाने लगे. हालाकि बदमाश कुछ दूर जाने के बाद रायफल फेंक गएं. महू पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें