राजधानी के गौतम नगर में रहने वाली एक 80 वर्षीय वृद्धा को बेटे-बहू व नाती ने घर से निकाल दिया. पीड़िता को पति की मौत के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गौतमनगर पुलिस के अनुसार वृद्धा रुकमणि पति स्वर्गीय रामप्रसाद लांबाखेड़ा की रहने वाली है. उसने बेटे जसवंत, बहू ऊषा, नाती सौरव और गौरव के खिलाफ भरण-पोषण व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि बेटे-बहू मकान अपने नाम कराने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. खाना भी नहीं देते, बात-बात पर ताने मारते हैं. घर से निकाल देते हैं, कई दफा तो पड़ोसियों ने खाना खिलाया. गौतम नगर पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर बेटे जसवंत, बहू उमा और पोते सौरभ, गौरव पर माता-पिता का भरण पोषण एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें