राजधानी भोपाल के खजूरी इलाके में बीते दिनों एक तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने युवक को टक्कर मार दी थी. हादसे में युवक बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए शासकीय जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था. मृतक की पहचान अजय जाटव पिता घनश्याम जाटव निवासी संजय नगर बैरागढ़, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि बीते 13 दिसंबर को बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट के पास एक तेज रफ्तार लो फ्लोर बस क्रमांक एमपी04 पीए 0987, ने संजय को टक्कर मारकर घायल कर दिया था. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने संजय को शासकीय जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें