
गुजरात के छायाकार किशोरसिंह राठौर की गुजरात के कच्छ इलाके के फोटो की प्रदर्शनी ‘एक बार कच्छ तो देखिये’ इंदौर के प्रीतमलाल दुआ कलावीथिका में कल 16 से 20 दिसंबर तक लगेगी. यह प्रदर्शनी गुजरात स्टेट कला अकादमी द्वारा प्रायोजित है. अकादमी अपने राज्य के कलाकारों को दूसरे राज्य में अपना काम प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है.72 वर्षीय किशोर राठौर इंदौर क्रिश्चियन कालेज के छात्र रहे हैं. वे बीते 38 वर्षों से अहमदाबाद में एक इंदौर की ट्रेवल कंपनी मैनेजर के पद पर रहा कर फोटोग्राफी और पेंटिग भी करते रहे. इसी दौरान राठौर ने 20 वर्ष पूर्व कच्छ के दुर्लभ स्थानों का फोटो के रूप में चित्रण किया, वहीं इस प्रदर्शनी में नुमाया होगी. 41 फोटो की प्रदर्शनी के छायाचित्र नेगेटिव वाले कैमरे के हैं, जिन्हे स्केन कर डिजिटल फोटो बनाये है. यह राठौर की 7 वीं एकल छायाचित्र प्रदर्शनी है. राठौर ने यह प्रदर्शनी अपनी स्वर्गीय पत्नी रीता राठौर को समर्पित की है. प्रदर्शनी कल 16 दिसंबर से शुरु होगी. 17 से 20 दिसंबर तक प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें