मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को लोन दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी किया करता था. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ इंदौर के अलावा ग्वालियर में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अखिलेश मुदगल पिता स्व. घनश्याम मुदगल निवासी कोटेश्वर कालोनी ग्वालियर, के रूप में हुई है. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अखिलेश को पटेल प्रतिमा चौराहा के पास से हिरासत में लिया गया. आरोपी अखिलेश द्वारा बताया गया कि वह स्वयं को मनोज भदकारिया बताकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी किया करता था. अखिलेश, दर्जनों लोगों को ठग चुका . उस पर इंदौर के अलावा ग्वालियर शहर के दो थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें