राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र में ब्वायफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है. वारदात उस समय की बताई जा रही है जब युवती, ब्वायफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर गई थी. घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर ब्वायफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.
खजूरी थाना पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर आरोपी मिथाइल विलसन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. युवती और आरोपी मिथाइल विलसन आपस में दोस्त हैं. युवती ग्राम बैरागढ़ कलां स्थित मिथाइल विलसन के घर मिलने के लिए पहुंची थी. घर के अंदर आपसी मतभेद के चलते विलसन ने कमरा बंद करके युवती के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर डाली. पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान मिथाइन ने युवती का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ डाला और जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर मिथाइल विलसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि आरोपी मिथाइल विलसन की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
युवक ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी
बजरिया थाना पुलिस के अनुसार द्वारिकानगर निवासी कैलाश बंसल पिता गुलाब बंसल ने बीती 27 मई को अपने घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इसके बाद परिजनों ने कैलाश को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि कैलाश द्वारा आत्महत्या करने के कारण फिलहाल अज्ञात हैं. इस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें