![]() |
| कमलनाथ |
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कहा है कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में महंगाई की दर दोगुनी बढ़कर देश में सबसे ज्यादा हो गई है. यह शिवराज सरकार के लिए शर्म की बात है. इतनी महंगाई बढ़ना भाजपा सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे गलत नीतिगत निर्णयों का परिणाम है.
कमलनाथ ने कहा कि आरबीआई की ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि मध्यप्रदेश में महंगाई की दर 197 फीसदी तक बढ़ी है. इस दौरान देश में महंगाई दर 107 प्रतिशत के आसपास रही है. यानि मध्यप्रदेश में महंगाई देश की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है. जो पड़ोसी राज्यों गुजरात, राजस्थान से भी बहुत ज्यादा है. नाथ ने कहा है कि इसका कारण मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का बढ़ना है. पेट्रोल और डीजल की कीमत मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है. अब इसका असर दिखने लगा है. प्रदेश में माल ढुलाई पर कारोबारियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है और मध्यप्रदेश की महंगाई दर 197 फीसदी तक बढ़ गई है. प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत सभी बड़े-छोटे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुऐं काफी महंगी हो गई हैं. इनमें खाद्यान्न, अनाज, दूध, फल और सब्जी, तेल, दाल, शक्कर, मसाले आदि सभी शामिल हैं. कमलनाथ ने कहा है कि यह सब शिवराजसिंह की प्रशासनिक अक्षमता का नतीजा है. यदि वे जनहित का सोचकर पेट्रोल-डीजल पर युक्तिसंगत वेट और सेस लगाते तो आज प्रदेश के गरीबों को इस महंगाई का सामना नहीं करना पड़ता.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें