बुधवार, 20 जून 2018

कांग्रेस शासनकाल से विकास कार्य की तुलना करेगी भाजपा


भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस शासनकाल से 14 साल के शिवराज के शासन में हुए विकास के कार्यों की तुलना करेगी. भाजपा 2023 को विजन बनाकर दो हिस्सों में चुनाव दृष्टिपत्र तैयार करेगी.
भाजपा की चुनाव दृष्टिपत्र समिति की बैठक आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में हुई. बैठक में समिति के सदस्य कैलाश विजयवर्गीय शामिल नहीं हुए, बल्कि समिति के संयोजन नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में सुझाव दिया कि घोषणा पत्र दो हिस्सों में तैयार किया जाए, इसके पहले हिस्से में सरकार के कामों और  मुख्यमंत्री की योजनाओं के क्रियान्वयन का जिक्र होगा, तो दूसरे हिस्से में पार्टी 2023 तक का विजन सबके सामने पेश करेगी. इसमें दिग्विजयसिंह के शासनकाल में प्रदेश की हालत पर फोकस किया जाएगा. साथ ही यह बताया जाएगा कि शिवराज के शासनकाल में कितना विकास हुआ. बैठक में घोषणा पत्र के लिए सभी जिलों एवं सभी वर्गों से सुझाव लिए जाने पर ही विचार किया और इस पर सहमति बनी. 
चुनाव दृष्टिपत्र समिति के अलावा आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने आई टी विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला संयोजकों की बैठक भी ली. इस बैठक में कांग्रेस पर किए जाने वाले सोशल मीडिया द्वारा हमले को लेकर चर्चा की गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें