गुरुवार, 21 जून 2018

महिला चोर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद



राजधानी भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर महिला नकबजन को पकड़ने में सफलता हासिल की है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है. 
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं की पहचान सुंती बाई पति स्वर्गीय उदेस पारदी निवासी ग्राम उनिदा गुनगा और रूपा बाई उर्फ रूहा बाई पिता जमना प्रसाद निवासी ग्राम उनिदा थाना गुनगा, के रूप में हुई है.  पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने दो चोरी की वारदातें कबूली हैं. पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से करीब 60 हजार रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
जेठ ने किया दुष्कर्म
 नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार ग्राम कांदीखेड़ी निवासी  विवाहिता की शिकायत पर लखन गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है किी महिला का आरोप है कि  जब वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी, तभी उसका जेठ लखन सिंह गुर्जर आ पहुंचा. महिला को अकेला पाकर  लखन सिंह ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. दुष्कर्म की जानकारी किसी अन्य को देने पर आरोपी लखन सिंह गुर्जर द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई. साहस दिखाकर जब महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत अपने पति को दी, तो पति ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी लखन की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
नाले के निकट मिला शव
राजधानी के  साकेत नगर 2 सी सेक्टर के पास स्थित नाले के करीब एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक शव डबल पुल के पास पड़ा है. शर्ट-पैंट पहने इस व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष के करीब लगती है और किसी गरीब परिवार से इसका संबंध है.  आसपास के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से इस व्यक्ति को नाले के पास स्थित पेड़ों के नीचे देखा गया था. शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं. पुलिस ने इस शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें