बुधवार, 20 जून 2018

काम के बहाने महिला को ले गया और किया बलात्कार


राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र में  एक युवक ने महिला को घर से काम कराने के बहाने लग गया और उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी. बाद में महिला ने पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते आरोपी महिला को रिश्तेदार के घर से काम कराने के लिए अपने घर ले गया था. यहां पर जाते समय आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी, जिसके बाद महिला ने काम करने से मना कर दिया और घर छोड़ने की बात कही. तभी आरोपी महिला को घर छोड़ने के लिए अपने साथ गाड़ी पर बैठाकर भौरी जोड़ के पास जंगल में ले गया.  जंगल में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया. बताया जा रहा है कि महिला का पति ड्रायवर है, जब वह घर आया तो महिला ने पति से घटना के बारे में बताया. इसके बाद महिला ने थाने जा कर पुलिस को शिकायत की.  महिला की शिकायत पर पुलिस ने शहजाद मियां के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 
युवक ने की खुदकुशी
छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार प्रताप नगर निवासी नंदलाल अहिरवार पिता लखन अहिरवार ने कल मंगलवार अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि नंदलाल अहिरवार के आत्महत्या करने के कारण फिलहाल अज्ञात हैं और न ही लाश के पास से कोई सुसाइड नोट बरमाद हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें