मध्यप्रदेश के मुरैना में रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली, सवारी से भरी जीप से टकरा गई. घटना में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 6 अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं. मारे गए लोगों में 12 लोग एक ही परिवार के हैं. ये सभी एक रिश्तेदार की शव यात्रा में शामिल होने के लिए मुरैना जिले के घुरघान गांव जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ.
मध्यप्रदेश के मुरैना में आज सुबह करीब 6 बजे चंबल घड़ियाल सेंचुरी से अवैध रेत भरकर जा रही एक ट्रेक्टर ट्राली ने सवारी से भरी जीप को टक्कर मार दी. घटना गंजरामपुर गांव के मोड़ की बताई जा रही है.जीप में सवार लोग ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव के रहने वाले थे. ये सभी उनके रिश्तेदार की शव यात्रा में शामिल होने घुरघान गांव जा रहे थे.हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं.घायलों को मुरैना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. कुछ शव तो जीप में फंस गए, जिन्हें जीप काटकर निकालना पड़ा.घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंंह घटना स्थल पर पहुंचे.उन्होंने घायलों से चर्चा की और उचित इलाज कराने की बात कही. घटना पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है.
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रेमा माहौर (50), वीना माहौर (30), पारो बाई (45), भूरी माहौर (50), गीता बाई माहौर (30), कुंतो बाई माहौर (70), रामबेटी माहौर (30), विजय सिंह माहौर (60), रणछोर माहौर (30), बल्लू माहौर (35), रामनिवास माहौर (25), राजबीर माहौर (25), अंतर सिंह माहौर (50), कैलाश माहौर (50) एवं उत्तम माहौर (56) के रूप में की गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें