बुधवार, 20 जून 2018

ड्यूटी के बीच भी आसान व्यायाम कर, रह सकते हैं पुलिसकर्मी


प्राय: देखने में आता है कि पुलिस के जवान अपनी तनावपूर्ण, व्यस्त एवं अनियमित ड्यूटी शेड्यूल के कारण अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते न ही वे जिम जाने का समय निकाल पाते हैं नतीजतन वे असमय तनाव व बीमारियों से ग्रसित होते रहते हैं एवं अपने जीवन एवं कार्य के साथ तालमेल बैठाने में काफी परेशानी महसूस करते हैं, जिसका प्रभाव उनके कार्य एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ता है. इस विषय की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों के बीच रोल मॉडल के रूप में प्रचलित एडीजी टेक्निकल सर्विसेस डी.सी.सागर द्वारा कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि ड्यूटी के द.रान ही अपने लिये 10 से 15 मिनिट का समय निकाल कर उनके पास उपलब्ध डण्डे से ही व्यायाम कर शरीर को चुस्?त-दुरूस्त रखें.
 सागर ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सदैव उपलब्ध रहने वाले डंडे से सरल एवं आसानी से किए जा सकने वाले व्यायाम को अपनाकर अपने बढ़ते पेट, कंधे,  गर्दन,  बाईसेप्स, ट्राईसेप्स, थाईस, लोवर बैक, हाथ, कलाईयों एवं टखनों को टोन्ड रखते हुए अपने शरीर को चुस्त एवं फुर्तिला रख सकते हैं.  सागर द्वारा व्यायाम का प्रदर्शन किया गया एवं प्रत्येक व्यायाम को चार हिस्सों में बीस-बीस बार दोहराने अथवा अपनी शारीरिक क्षमता एवं आवश्यकता के आधार पर उसके रिपीटेशन को निर्धारित करने का मंत्र दिया. स्वास्थ्य के मूल मंत्र संयमित एवं संतुलित आहार के आधार पर स्वस्थ रहने की सलाह भी दी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें