शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

भोपाल गैस पीड़ित संगठन निकालेंगे मशाल जुलूस

भोपाल गैस पीड़ित संगठन गैस पीड़ितों की समस्याओं को लेकर कल 2 दिसंबर को राजधानी में मशाल जुलूस निकालेंगे. भोपाल गैस पीड़ित स्टेशनरी कर्मचारी संघ, भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा, भोपाल गैस पीड़ित महिला, पुरुष संघर्ष मोर्चा, भोपाल ग्रुप फार इंफार्मेशन एंड एक्शन और डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चे संगठन कल 2 दिसंबर की शाम को मशाल जुलूस निकालेंगे. भोपाल गैस पीड़ित स्टेशनरी कर्मचारी संघ की रशीदा बी ने भोपाल के लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा आयोजित रन भोपाल रन में वे हिस्सा न लें और भोपाल गैस पीड़ितों का समर्थन करें. बालकृष्ण नामदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर गैस पीड़ित को कम से कम 5 लाख मुआवजा और गैस पीड़ित महिलाओंं को आजीवन पेंशन देने का वादा किया था पर यह गैस पीड़ितों के साथ धोखा है. 94 प्रतिशत पीड़ितों को जीवन भर की तकलीफों के लिए मात्र 25 हजार रुपए मुआवजा मिला है.  भोपाल ग्रुप फार इंफार्मेशन एंड एक्शन के सतीनाथ षडंगी ने कहा कि 2 दिसंबर को पांचों गैस पीड़ित संगठन संयुक्त मशाल जुलूस निकालेंगे और 3 दिसंबर को यूनियन कार्बाइड कारखाने तक पीड़ितों की रैली निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी पूर्ववर्ति सरकार की भांती अमेरिका का साथ देकर डाव केमिकल का समर्थन कर गैस पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें